{"_id":"6928a8f6edccf9935f0eea66","slug":"ragini-was-first-in-sub-junior-girls-wrestling-and-jyoti-was-first-in-long-jump-mirzapur-news-c-189-1-svns1013-139880-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सब जूनियर बालिका वर्ग की कुश्ती में रागनी और लंबी कूद में ज्योति प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सब जूनियर बालिका वर्ग की कुश्ती में रागनी और लंबी कूद में ज्योति प्रथम
विज्ञापन
सैदूपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता के सभी पुरस्कार नौगढ़ पहलवानों के नाम रहे।
सब जूनियर बालिका वर्ग की कुश्ती में रागनी प्रथम, वंदना द्वितीय रहीं। बालिका जूनियर वर्ग में भी प्रीतम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका सीनियर वर्ग में पूजा नौगढ़ की प्रथम स्थान पर रही। सब जूनियर बालक वर्ग में विशाल प्रथम तथा जमुना द्वितीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीनियर अकाल बालिका वर्ग में शहाबगंज विकासखंड के बिशनपुरवां की अनामिका प्रथम स्थान पर रही। वहीं मरवटिया की पूजा द्वितीय स्थान प्राप्त की। बालिका जूनियर सुहानी नौकर प्रथम, खुशबू शहाबगंज द्वितीय रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में अदिति अतरवां प्रथम, प्रिया चकिया द्वितीय स्थान प्राप्त की।
सब जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में चकिया का जलवा कायम रहा। चकिया की ज्योति प्रथम, अन्यया द्वितीय तथा नंदिनी तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ बालिका सब जूनियर वर्ग में प्रतिभा चकिया प्रथम, वंदना वसौली, सुखमनी नौगढ़ तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नीरज कुमार साहिबगंज प्रथम सुजीत कुमार चंदौली द्वितीय, सैयद अब्दुल कादिर बेलावर,शहाबगंज तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर जूनियर वर्ग दौड़ में प्रीतम कुमारी नौगढ़ की प्रथम, चकिया की आंचल द्वितीय स्थान पर रही। फुटबॉल सीनियर वर्ग चकिया के नाम रहा। विजयी प्रतिभागियों को कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर वृक्ष बंधु परशुराम सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दूबे, मनोज पांडेय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राहुल वर्मा माैजूद रहे। संवाद