फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rage on the liquor shop

शराब की दूकान पर फूटा गुस्सा

Sat, 22 Apr 2017 12:45 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sat, 22 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rage on the liquor shop
शराब की दूकान पर प्रदर्शन

विज्ञापन
 स्थानीय थाना क्षेत्र के हरदी-सहिजनी गांव में शुक्रवार को दोपहर सैकड़ों महिलाएं एकजुट होकर देशी शराब की दूकान पर झाडू-डंडा लेकर धावा बोल दिया। उग्र महिलाओ ने दूकान पर तोड़फोड़ करते हुए तत्काल दूकान को बंद किये जाने की मांग की। नहीं बंद करने पर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। सेल्समैन को बाहर निकालकर अंदर रखी शराब की शीशी बाहर फेंक कर दूकान पर ताला जड़ दिया। महिलाओं का आरोप था कि जहां देशी शराब की दूकान का संचालन होता है उसके बगल में ही राम जानकी मंदिर, कर्बला भूमि एवं नर्सरी स्कूल है और गांव से अदलहाट जाने का एकमात्र मार्ग है। मौके पर पहुंचे जमालपुर कोतवाल ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।  
     
विगत 17 अप्रैल को गांव की महिलाओं ने चुनार विधायक अनुराग सिंह को देशी सरकारी शराब की दूकान हटाने के लिए ज्ञापन दिया था, जिस पर क्षेत्रीय विधायक ने उपजिलाधिकारी चुनार को पत्र लिखकर देेशी शराब की दूकान को हटवाने का निर्देश दिया था। शुक्रवार को देेशी शराब की दूकान के खुलते ही महिलाएं आक्रोशित हो गई। जोरदार प्रदर्शन करते हुए दूकान को बंद करने की मांग करने लगीं। सूचना मिलने पर 100 नंबर पुलिस की गाड़ी पहुंची, लेकिन गुस्साई महिलाओं का तेवर देख आगे निकल गई। धरना-प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित महिलाओं ने देशी शराब की दूकान के अंदर घुसकर शराब की शीशियों को बाहर फेंक दिया और दूकानदार को भी दूकान से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


आक्रोशित महिलाओं का आरोप है कि मंदिर के समीप स्थित शराब की दूकान होने से आए दिन शराबियों का उत्पात बढ़ता जा रहा था, जिसको लेकर देशी शराब की दूकान को बंद कराने के लिए विगत छह माह से मांग की जा रही थी, लेकिन अभी तक शराब की दूकान बंद नहीं की गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को थाने ले आई, जहा सांयकाल तक सुलह-समझौता चलता रहा। थाने में सुलह-समझौतऱ्े मे देशी शराब की दुकान को हटाने के लिए 10 दिनों की मोहलत जमालपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष रामकुमार यादव द्वारा दिया गया। धरना- प्रदर्शन के दौरान मुन्नी देवी, मीना, कांति देवी, मायादेवी, रामपति, मंजू, पूजा, पार्वती, सुशीला देवी, चांदनी, उर्मिला देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed