फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rack of 2748 metric tonnes of DAP installed at the warehouse

Mirzapur News: मालगोदाम पर लगी 2748 मीट्रिक टन डीएपी की रैक

Sat, 23 Nov 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Rack of 2748 metric tonnes of DAP installed at the warehouse
मिर्जापुर। मालगोदाम पर लगी रैक से शुक्रवार को जिले को (आईपीएल) 2748 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त हुई। जिसमें मिर्जापुर और भदोही के निजी दुकानों के लिए 70 तथा 30 प्रतिशत डीएपी सहकारिता के लिए आवंटित की गई है।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव बिपीन कुमार सिंह व जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव रैक प्वाइंट पर पहुंच कर उर्वरकों का निरीक्षण किया। पीसीएफ के लिए आवंटित 424 मीट्रिक टन डीएपी आवश्यकता के हिसाब से एआर कोऑपरेटिव ने सीधे समितियों को भेजा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि 15 नवंबर को जिले में कोरोमंडल कंपनी की डीएपी की रैक लगी हुई थी। जिसमें मिर्जापुर में निजी क्षेत्र में 630 मीट्रिक टन, 270 डीएपी प्राप्त हुई थी। जिला कृषि अधिकारी ने कहा प्राईवेट दुकानों पर कहीं भी डीएपी और यूरिया की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, कहीं ओवर रेटिंग बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा गेहूं, चना, मटर, मसूर बुवाई के लिए जिले में पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध है। कहीं भी ओवर रेटिंग पाई गई तो संबंधित दुकानदाराें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त निजी तथा सोसायटी पर उचित दर पर उर्वरक बिक्री के लिए कृषि विभाग, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया है। जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) तथा नोडल के रूप में ब्लाक स्तर पर खंड विकास अधिकारी तथा तहसील स्तर पर तहसीलदार को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को नियमित रुप से क्षेत्र भ्रमण कर किसानों को जोतबही व क्षेत्रफल के हिसाब से निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed