{"_id":"6745f85eb04dfb7b3b0fc103","slug":"questions-raised-again-on-mirzapur-police-video-of-beating-up-an-old-man-goes-viral-uproar-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर पुलिस पर फिर खड़े हुए सवाल : बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर पुलिस पर फिर खड़े हुए सवाल : बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, हंगामा
Tue, 26 Nov 2024 10:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:03 PM IST
सार
मनिगढ़ा गांव के पटेहर मोहल्ले का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस वाला पहले बुजुर्ग को पटकता है फिर महिला से जूझ जाता है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के मामले में पहुंची पुलिस की कार्यशैली कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने कहा कि पुराने विवाद में जब पुलिस ने थाने चलने के लिए कहा तो वहां मौजूद लोग पुलिस से उलझ गए।
विज्ञापन
पुलिस से उलझती महिला नीचे गिरा बुजुर्ग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हलिया स्थित मनिगढ़ा गांव के पटेहर मोहल्ले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हलिया थाने का एक दराेगा ने बुजुर्ग को जमीन पर पटक दिया। वायरल वीडियो बीते 16 सितंबर का बताया जा रहा है। जिसमें गीता देवी की जमीन पर गांव निवासी नन्हकू व उनकी पत्नी अकली देवी का कब्जा था। कब्जा हटवाने के लिए कानूनगो व संबंधित लेखपाल के साथ उप निरीक्षक शैलेश सिंह मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि जमीन के कुछ हिस्से पर अकली देवी ने कई साल पहले कब्जा कर लिया था। उनकी तरफ से बनवाई गई चहारदीवारी को गिरा दिया गया। जिस पर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद उप निरीक्षक ने बुजुर्ग को जमीन पर पटक दिया। पास खड़ी उसकी पत्नी अकली देवी से उलझ गए। इस बीच हाथापाई भी हुई। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 10 दिन बीतने के बाद बीते 26 सितंबर को गीता देवी की तहरीर पर गांव निवासी रवि शंकर, मीना, नन्हकू, अकली देवी, अरजा, टीटी तथा आठ अज्ञात लोगों पर बलवा, गाली-गलौज, मारपीट, चोरी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अकली देवी ने पुलिस पर जबरन जमीन कब्जा कराने का आरोप लगाया। इस मामले में उप निरीक्षक शैलेश सिंह का कहना है कि यह मामला दो माह पुराना है।
विज्ञापन
अकली पक्ष के लोग विवाद करने के लिए अमादा हो गए थे। वे थाने चलने के लिए बोले, लेकिन वे लोग जानबूझकर उलझ गए। प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम लाल ने बताया कि मामला पुराना है। इसमें 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन