फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Question papers will be under CCTV cameras and police surveillance

Mirzapur News: सीसीटीवी कैमरे और पुलिस बल की निगरानी में रहेंगे प्रश्न पत्र

Thu, 28 Dec 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Question papers will be under CCTV cameras and police surveillance
मिर्जापुर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण व परीक्षार्थियों के पंजीकरण के कार्य परे हो चुके हैं। अब परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी हो रही है। परीक्षा के लिए जो प्रश्न पत्र आएंगे, उनको डबल लॉक में सीसीटीवी कैमरों व पुलिस की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस बार जिले में बोर्ड यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 117 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 700340 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 22 फरवरी 2024 से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए जिला समिति ने परीक्षा केंद्रों की स्वीकृति पहले ही दे दी है। पहले यूपी बोर्ड ने प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जिले में 102 परीक्षा केंद्रों की सूची अपने पोर्टल पर जारी किया था। उसके बाद इन केंद्रों के लिए कुल 77 आपत्तियां आई थीं। जिनका निस्तारण करने के बाद जिला समिति की बैठक हुई और आपत्तियों का निस्तारण कर सूचना बोर्ड को भेजी गई। उसके बाद बोर्ड ने 117 केंद्रों को मंजूरी दी। बोर्ड ने जो केंद्र अपलोड किया था, उसमें 15 केंद्र और बढ़ा दिए गए। इसके पीछे यह तर्क दिया गया कि इससे परीक्षार्थियों को अपने आसपास ही परीक्षा केंद्र मिल जाएंगे। उनको दूर नहीं जाना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा शुरू होने में अभी लगभग दो महीने का समय है। इस बीच जो भी अन्य कमियां होंगी, उनको दूर करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed