फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Quality of overhead tank is bad, DM orders investigation

Mirzapur News: ओवरहेड टैंक की गुणवत्ता खराब, डीएम ने दिया जांच का आदेश

Fri, 29 Mar 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Quality of overhead tank is bad, DM orders investigation
मिर्जापुर। राजगढ़ ब्लॉक के गढ़वा गांव में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नमामि गंगे पेयजल परियोजना के तहत कराए गए कार्यों की जांच की। गांव में बनाए गए ओवरहेड टैंक में लीकेज की शिकायत पर जिलाधिकारी ने वहां जांच की। इस दौरान गुणवत्ता खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसी तथा जल निगम के अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए उप जिलाधिकारी मड़िहान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-दो तथा बीडीओ की तीन सदस्यीय टीम गठित कर 15 में जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस जिलाधिकारी ने गढ़वा गांव में घरों में किए गए कनेक्शन की भी जांच की। गांव के मुख्य मजरे से कुछ दूर लगभग 10 से 12 घरों में अभी कनेक्शन नहीं हो पाया है। इस पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को 15 दिन के अंदर कनेक्शन देने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आगाह किया कि ओवरहेड टैंक की जांच में गुणवत्ता खराब मिलने पर उसे तोड़कर फिर से निर्माण कराया जाएगा। ओवरहेड टैंक के नीचे काफी गड्ढा और पानी भरा होने के अलावा गंदगी दिखने पर भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गढ़वा का भी निरीक्षण किया। मैदान में चल रहे समतलीकरण के काम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पौधे लगवाने तथा विद्यार्थियों के खेलने के लिए भी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने गढ़वा में प्राइवेट परिसर में पंचायत भवन का निर्माण कराने की जानकारी मिलने पर इसकी जांच के लिए भी उप जिलाधिकारी मड़िहान के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आगाह किया कि जांच में गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता सिंचाई नहर प्रखंड, ग्राम प्रधान गढ़वा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed