{"_id":"650de35d22c30b0d9d0a0ad4","slug":"puja-pandals-buzzing-with-devotees-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-5961-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: श्रद्धालुओं से गुलजार रहे पूजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: श्रद्धालुओं से गुलजार रहे पूजा पंडाल
विज्ञापन
मिर्जापुर। गणेश महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को विघ्नहर्ता भगवान गणेश के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही है। विभिन्न पूजा पंडालों में गजानन का पूजन-अर्चन जारी रहा।
जगह-जगह पूजा पंडालों को रंग बिरंगे झालर व बत्तियों से सजाया गया है। शाम ढलते ही आरती के लिए लोगाें की भीड़ उमड़ रही है।
श्री संकट मोचन स्थित गणेश जन सेवा समिति की ओर से पांचवें दिन भी गणेश पूजन जारी रहा। धुंधी कटरा में गुरुकृपा सुमंगलम पैलेस में मराठा गणेश सेवा समिति की ओर से गणेश उत्सव मनाया गया। शहर कोतवाली के पीछे गुदरी में बाल गणेश सेवा समिति की ओर से गणेश पूजन जारी रहा। इसके अलावा किशुन प्रसाद की गली, चुन्नी मुन्नी की गली में भगवान गणेश की प्रतिमा बैठा कर पूजन अर्चन किया जा रहा है। रमईपट्टी देहात कोतवाली रोड, अर्जुनपुर पिपरहिया में सिद्धि विनायक नव युवक कमेटी की ओर से भगवान गणेश का पूजन अर्चन किया गया।