{"_id":"9e75ecae75e0b44cd5978cdc9f561b87","slug":"public-perplexed-due-to-bad-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क क्षतिग्रस्त होने से यात्रियों को हो रही परेशानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क क्षतिग्रस्त होने से यात्रियों को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Fri, 14 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
शास्त्री सेतु से नटवां मार्ग तक की सड़क क्षतिग्रस्त होने से यात्रियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के चलते छोटे-बड़े वाहनों के पहिए धंस जाते हैं, जिससे मार्ग पर प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है।
इस प्रमुख मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन बना रहता है, बावजूद इसके खस्ताहाल सड़क को दुरूस्त कराने के प्रति संबंधित विभाग लापरवाह बना हुआ है। रात के समय मार्ग से गुजरते समय छोटे वाहनों के अनियंत्रित होकर गिरने से आए दिन दुुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। पिछले कुछ दिनों में यहां गिरकर कई लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं।