फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pt. Mata Prasad's life was dedicated to public service and values: Mani Shankar.

पं. माता प्रसाद का जीवन जनसेवा और मूल्यों के लिए समर्पित रहा: मणिशंकर

Wed, 08 Jul 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pt. Mata Prasad's life was dedicated to public service and values: Mani Shankar.
नगर के बाजीराव कटरा ​स्थित एक होटल में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दुबे की श्रद्धा
- छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और स्मृति कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


मिर्जापुर। नगर के बाजीराव कटरा स्थित होटल में मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित माता प्रसाद दुबे की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व स्मृति कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष को हर तबके के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए याद किया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य मणिशंकर पांडेय ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया, इसके कारण आज भी वे लोगों के हृदयों में सदैव जीवंत हैं। कहा कि ऐसे व्यक्तित्व कभी विदा नहीं होते, बल्कि अपने विचारों, कार्यों और संस्कारों के माध्यम से समाज को निरंतर प्रेरित करते रहते हैं। विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी व गंगा सागर दुबे रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय पंडित माता प्रसाद दुबे के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षपूर्ण, सादगीपूर्ण एवं जनहितैषी जीवन को स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी, सोनावर खान, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व चेयरमैन मनोज जायसवाल, कांग्रेस नेता चुनमुन शुक्ला, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल, प्रमोद पांडेय, सिद्धनाथ सिंह, केदार नाथ दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया। अंत में हर्ष नारायण दुबे एवं मनीष दुबे ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed