पीआरवी चालक ने महिला से किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर पति का ही कर दिया चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले में एक पीआरवी चालक द्वारा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले के पड़री थाना क्षेत्र के पीआरवी चालक ने महिला के साथ दो बार दुष्कर्म किया। महिला के पति ने पैडापुर पुलिस चौकी में शिकायत की तो पुलिस ने उसके पति का उल्टा 151 में चालान कर दिया।
पीड़ित महिला आरोपी होमगार्ड पर कार्रवाई की मांग को लेकर दर-दर की ठोकरे खा रही है। महिला ने सोमवार को आईजी, डीएम व एसपी को ज्ञापन देकर आरोपी होमगार्ड पर कार्रवाई की मांग की है। पड़री थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान मई महीने में उसका उसके पति से झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने 112 पर फोन कर सूचना दी।
पीआरवी घर पर आई तो उसके चालक ने मेरा मोबाइल लेकर अपने नंबर पर कॉल किया। इसके बाद वह लगातार मुझे फोन कर पति द्वारा प्रताड़ित करने के बारे में पूछता था। 22 मई को पति से झगड़े के बाद में अपने मायके जा रही थी तो रास्ते में उसका फोन आया।
कुछ देर बाद वह उसके पास आया और मायके छोड़ने की बात कहा, मैं उसके बाइक पर बैठ गई। वह मुझे मायके न ले जाकर देहात कोतवाली के खरंजा पहाड़ी पर ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आकर सारी बात पति को बताई। पति ने पैडापुर चौकी में शिकायत किया पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
होमगार्ड ने दोबारा फोन कर धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस बार पति के साथ शिकायत करने पर पैडापुर चौकी गई तो पुलिस ने उसे भगा दिया और शाम को पति का 151 चालान कर दिया। होमगार्ड बार बार धमकी देता है कि शिकायत करोगी तो तुम्हारे पति को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेज देंगे। पीड़ित महिला ने थाने पर शिकायत किया, पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़ित महिला ने आईजी, डीएम, एसपी को ज्ञापन देकर आरोपी होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला के आरोपों की जांच कराई जाएगी। मामले की जांच सीओ से करा कर आरोप सिद्ध होने पर आरोपी होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार, एएसपी सिटी