{"_id":"6611b26e4fcd0dccbf04c844","slug":"provide-water-from-tankers-in-schools-bdo-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-114687-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में टैंकर से उपलब्ध कराएं पानी: बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में टैंकर से उपलब्ध कराएं पानी: बीडीओ
विज्ञापन
पड़री। विकास खंड पहाड़ी के सभागार में बीडीओ ने भूगर्भ जल स्तर नीचे जाने तथा पठारी क्षेत्रों में पेयजल संकट के समाधान के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को जल जीवन मिशन के तहत काम कर रही संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, जल निगम के अधिकारियों, ग्राम प्रधान तथा पंचायत सचिव के साथ बैठक की। इस दौरान बीडीओ ने अधिकारियों को पेयजल संकट से जूझ रहे विद्यालयों तथा पठारी क्षेत्रों में टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। पेयजल समस्या के समाधान के लिए हेल्प डेस्क का भी गठन किया गया।
बीडीओ चंद्र प्रकाश गौतम ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए परिषदीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवन के अलावा गांवों में हर घर नल योजना के तहत जल्दी कनेक्शन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों में खराब पड़े हैंडपंप, सबमर्सिबल को एक सप्ताह में ठीक कराने की हिदायत दी। खराब हैंडपंप ठीक होने तक वैकल्पिक व्यवस्था कर टैंकर से पानी उपलब्ध कराने को कहा। जल स्तर घटने से पहाड़ से सटे गांवों भोजपुर पहाड़ी, उमरिया, सूरजवार, गोपालपुर, दांती, लोअर हिनौती, सुखनई समेत एक दर्जन ग्राम पंचायतों के विद्यालयों और गांवों में हैंडपंप जवाब दे चुके हैं। बीडीओ ने संंबंधित ग्राम प्रधानों और सचिवों को संबंधित विद्यालयों तथा गांवों में टैंकर से पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में जल निगम के सहायक अभियंता सुनील कुमार सिंह, दाती पेयजल परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर हरिओम मिश्रा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।