{"_id":"6817c0938740dc702a0c9f8f","slug":"provide-immediate-relief-to-disaster-affected-people-avnish-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-133295-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित लोगाें को तत्काल राहत पहुंचाएं : अवनीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावित लोगाें को तत्काल राहत पहुंचाएं : अवनीश
विज्ञापन
मिर्जापुर। आपदा प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाएं। साथ ही आपदा से निपटने के इंतजाम करें। ये बातें रविवार को उप्र विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति के सभापति अवनीश कुमार सिंह ने कहीं। वह नगर के जंगीरोड स्थित एक होटल में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे।
सभापति ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि अधिकारी आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाएं। जनप्रतिनिधियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी हटने के 48 घंटे के अंदर सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए ताकि उसकी तत्काल धनराशि आवंटित की जा सके। उन्होंने डीएम से कहा कि फसलों के नुकसान का आकलन पारदर्शिता के साथ कराकर किसानों को सहायता उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि आपदा प्रभावित लोगो की सहायता के लिए राजस्व विभाग की टीम सक्रिय कर दी गई है। बैठक में समिति के सदस्य अंगद कुमार, पदमसेन चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, छानबे विधायक रिंकी कोल, मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्या, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी आदि थे।