फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Provide active support in the development of villages

गांवों के विकास में सक्रिय रुप से सहयोग प्रदान करें पंचायत सहायक

Wed, 08 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Provide active support in the development of villages
मिर्जापुर। विंध्याचल मार्ग स्थित दूधनाथ चुंगी स्थित शैक्षणिक संस्थान में बुुधवार को भदोही के विकास खंड भदोही एवं डीघ के नव चयनित पंचायत सहायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। संयुक्त विकास आयुक्त विंध्याचल मंडल सुरेश चंद्र मिश्र ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

संयुक्त विकास आयुक्त ने सभी पंचायत सहायकों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा ग्राम पंचायत के कार्यों में सक्रिय रुप से सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया। उप निदेशक अर्थ एवं संख्या मंडल रजनीश कुमार ने पंचायत सहायक को संबोधित करते हुए बताया कि पंचायतों में योजनाओं के चयन के मानक होते हैं। लाभार्थी परक योजनाओं में मानक के अनुसार पात्र लाभार्थियों का चयन करने में सहायता करें। उप निदेशक पंचायत विंध्याचल मंडल संजय बरनवाल ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पंचायत सहायकों को जानकारी देत हुए बताया कि ग्राम पंचायत में 26 विषयों पर कार्य किया जाता है। इस विषयों से संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर अपने ग्राम पंचायत के कार्यो को सफल क्रियान्वयन में सहयोग करें। इस अवसर पर विपिन गुप्ता मंडलीय समन्वयक (एस बी एम). राजेश तिवारी एवं कन्हैया दुबे वरिष्ठ फैकल्टी डीपीआरसी तथा एवं एडीओ पंचायत भदोही पारसनाथ के अलावा राज्य स्तर से आए प्रशिक्षकों में प्रवीण सक्सेना एवं अंजू रानी ने नव नियुक्त पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत डीघ सुरेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed