फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Protests against the arrest of the state president

प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में दिया धरना

Sat, 13 Jun 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Protests against the arrest of the state president
मिर्जापुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता धरना पर बैठे। नरायनपुर के गांधी चबूतरा पर स्थित गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस के लोग धरने पर बैठे। पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने धरने का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जिस तरह की तानाशाही करते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार ने गिरफ्तार कर रखा है, यह बहुत ही निंदनीय है। हम लोग इस सरकार से डरने वाले नहीं हैं। गरीबों मजदूरों की सेवा करते रहेंगे। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष जल्द से जल्द रिहा होंगे। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब चंद्र पांडेय, तुलसी गुप्ता, संदीप कुमार सिंह, लव-कुश भारतीय, मार्कंडेय पाठक, सतीश गुप्ता, विनोद भारतीय आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed