फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Protest over ecation catalyst

मांगों को लेकर शिक्षा प्रेरकों ने दिया धरना

Wed, 12 Aug 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Wed, 12 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
 Protest over ecation catalyst
मानदेय भुगतान सहित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार को शिक्षा प्रेरकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने आठ सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा।
विज्ञापन

आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षा प्रेरकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि साक्षर मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायत लोक शिक्षा केंद्रों पर शिक्षा प्रेरक सेवा कर रहे हैं। शिक्षा प्रेरकों को दो हजार रुपया मानदेय मिलता है। विगत कई माह से शिक्षा प्रेरकों को मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा प्रेरकों को परिषदीय विद्यालयों में लिपिक पद पर समायोजन करने, शिक्षामित्रों की भांति उन्हें नियमित करने, नवीनीकरण के नाम पर शिक्षा प्रेरकों से हो रही धन वसूली को बंद करने की मांग की। साथ ही शिक्षा केंद्रों पर कुर्सी, मेज, साइकल आदि सामग्री की व्यवस्था करने की मांग की। विमल चंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा प्रेरकों को राज्य कर्मचारियों की भांति वेतन बढ़ोतरी, टीए और महिलाओं को प्रसूति अवकाश प्रदान किया जाए। प्रदर्शन करने वालो में आशीष कुमार सिंह, दीपमाला सिंह, रामसागर, राज कुमारी, इंद्रावती, आनंद कुमार, रमेश कुमार, रामधनी मौर्या, मुमताज अंसारी, विंध्यवासिनी यादव, सुनीता देवी, अंजू मौर्या, बृजेश मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed