{"_id":"c78ee68a635dd26f8bb23f6ac00e5282","slug":"protest-ended-by-city-magistrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
दोहरी शिक्षा नीति तथा दोषपूर्ण आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने जैसी कई मांगों को लेकर शास्त्री सेतु के पास अनशन कर रहे जनहित मोर्चा के सदस्यों का अनशन दूसरे दिन समाप्त हो गया। नगर मजिस्ट्रेट अधर किशोर मिश्रा ने अनशनकारियों को जूस पिला कर अनशन खत्म करवाया।
बता दें कि जनहित मोर्चा के कार्यकर्ता सोमवार से शास्त्री सेतु के पास अपनी मांगों को लेकर अनशनरत थे। मंगलवार की दोपहर नगर मजिस्ट्रेट अधर किशोर मिश्र अनशन स्थल पर पहुंचे और मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। अनशन करने वालों में साजन चौधरी, परवीन बानो, निर्मला सिंह, मौजराज त्रिपाठी, अनुमान प्रसाद, शिवनाथ बिंद आदि शामिल रहे।