फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Proposals for works worth 20 crores passed amid uproar

Mirzapur News: हंगामे के बीच 20 करोड़ के कार्यों के प्रस्ताव पारित

Thu, 25 May 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Proposals for works worth 20 crores passed amid uproar
लालगंज। लालगंज क्षेत्र पंचायत समिति की बुधवार को ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई। ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में हंगामे के बीच मनरेगा के 15 करोड़ रुपये समेत लगभग 20 करोड़ रुपये से प्रस्तावित कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

पिछली कार्यवाही पुष्टि करते हुए खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने सदस्यों को बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत 15 करोड़ सहित राज्य वित्त एवं 15वें वित्त की करीब 20 करोड़ रुपये से होने से वाले कार्यों स्वीकृति दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाॅक प्रमुख जयंत कुमार ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि किसी ग्राम पंचायत के साथ भेदभाव नहीं होगा। जिला पंचायत सदस्य कीर्ति कोल ने विधानसभा उपचुनाव से संबंधित मुद्दे पर विराम लगाने की मांग की। बैठक में कई मुद्दों पर सदस्यों के बीच काफी तकरार हुई। एक जिला पंचायत सदस्य जब बोलने लगे तो एक ग्राम प्रधान ने टोकाटाकी की। इस पर बहस शुरू हो गई। बैठक में हंगामा होने लगा। इसके बाद शांति होने पर बोरिंग के बारे में अवर अभियंता अवधेश यादव ने बताया कि 100 मीटर के बोर लालगंज में नहीं होते हैं। यहां गहरी बोरिंग सफल होती है।
विज्ञापन

उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ईश्वर देव नारायण चतुर्वेदी ने पशुपालन की योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद सिंह ने कहा कि ग्राम स्तर पर योजनाओं का संचालन होने से ग्रामीणों की जवाबदेही निश्चित है। विधायक प्रतिनिधि कुलदीप पटेल ने विधायक निधि से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संचालन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जय प्रकाश उपाध्याय ने किया। बैठक में रामबली गुप्ता, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अनीता गुप्ता, गणेश शंकर दुबे, उमेश कुमार, विजय गुप्ता, गिरजा देवी, बबोली पाल, राकेश पटेल, पप्पू पटेल, राजू कन्नौजिया, राज करन पटेल, हाफिज अहमद, कुसुम दुबे, गीता पटेल, सनोज देवी, शांति देवी, गीता पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed