फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Proposal sent to the Minister of State for Development

राज्यमंत्री ने विकास के लिए भेजा प्रस्ताव

Sat, 17 Jan 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 17 Jan 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent to the Minister of State for Development

विज्ञापन
राज्यमंत्री ने बताया कि नगर के बरकछा में विंध्य विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कालेज की स्थापना होगी। इसके लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। बंद पड़े इंजीनियरिंग कालेज के निर्माण की कार्रवाई शुरू कराने की योजना बनाई गई है। जिला कारागार की क्षमता बढ़ाते हुए भिस्कुरी में नया कारागार भवन बनाने की योजना है। जमीन चिहिन्त कर ली गई बजट पारित होने की देर है।

बेहतर इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय परिसर में ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। छानबे ब्लाक  के रामपुर घाट पर गंगा में सेतु बनाने का प्रस्ताव बना कर बजट आवंटित हेतु शासन के पास भेजा गया है। नगर में यातायात की समस्या को दूर करने के लिए बाई पास की सड़काें के चौड़ीकरण करने की योजना है।
विज्ञापन


 नगर के संकटमोचन से सुंदरघाट, गौड़ जी की दूकान से बरियाघाट, नारघाट से नवीन तिराहे तक, नवीन तिराहे से बागकुंजगिर तक तथा चेतगंज से शास्त्रीसेतु तक अंडरग्राउंड तक बिजली के केबिल बिछाने की योजना है। जर्जर तहसील भवनाें को मरम्म्मत का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबेघाट के सुंदरकरण के लिए दो करोड़ 48 लाख की योजना बनाई गई है। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में को बेहतर बनाने के लिए 19 लाख 50 हजार रुपये की कार्य योजना तैयार की गई है। इसके लिए अलावा नगर में सीवर लाईन, ब्लाक एवं तहसील को सृजित करने, चौराहाें का सुंदरीकरण एवं चौड़ीकरण, सड़काें का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण, नगर की दस सड़काें की मरम्मत, तीन नई सड़कें निर्माण, निर्माणधीन सड़कें, तालाबाें का गहरीकरण एवं सुंदरीकरण करने की योजना है।


 इसके अलावा वृक्षारोपण, सोडियम लाईट, स्टेडियम, पेजयल, जल निकासी,झिंगुरा हवाई पट्टी, नए नगर पंचायत का गठन, नगर पालिका का विस्तार समेत अन्य योजनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed