फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Proposal passed to form a 10-member committee for Bharat Sevak Samaj

Mirzapur News: भारत सेवक समाज की 10 सदस्यीय समिति गठित करने का प्रस्ताव पारित

Sun, 18 Oct 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Proposal passed to form a 10-member committee for Bharat Sevak Samaj
भारत सेवक समाज की केंद्रीय प्रशासनिक समिति की बैठक में बोलते अत​थि। स्रोत- सोशल मीडिया
दिल्ली में कार्यालय खोलने और बैंक खाता संचालित करने पर चर्चा, तीन सहयोगी संगठनों के गठन पर बनी सहमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। भारत सेवक समाज की केंद्रीय प्रशासनिक समिति की बैठक आमघाट स्थित गड़बड़ा माता मंदिर के एक आश्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन स्वामी केशवानंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार, प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत बनाने और सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी करने के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय के कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में 10 सदस्यीय समिति के गठन को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय महासचिव इंद्रदेव तिवारी ने स्वामी केशवानंद को अंगवस्त्र और मां विंध्यवासिनी का चित्र भेंट कर स्वागत करने के साथ की। इसके बाद बरेली और नई दिल्ली में हुई पिछली बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि की गई। संगठन के केंद्रीय स्तर पर सुचारू संचालन और प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

नई समिति में दिल्ली से नेतराम नारायण, विपिन कुमार गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, राजीव कुमार पाल और गुप्तेश्वर उपाध्याय, कानपुर से शरद प्रकाश अग्रवाल, बरेली से सुबोध जौहरी तथा मिर्जापुर से इंद्रदेव तिवारी और नरेंद्र गुप्ता को शामिल किया गया। लखनऊ से अनीस अंसारी को भी समिति में स्थान दिया गया। समिति नई दिल्ली स्थित कार्यालय के कार्यों में समन्वय स्थापित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में स्वामी केशवानंद, नरेंद्र गुप्ता, नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नेतराम नारायण, इंद्रदेव तिवारी, शरद प्रकाश अग्रवाल, वरुण शुक्ला, राधेश्याम शर्मा, चक्रपाणि, रामेश्वर गुप्ता, प्रभाकर सिंह और अभय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed