फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Proposal for action at the Municipal Council after the Tax Superintendent summoned outsiders following a dispute with a councilor.

Mirzapur News: कर अधीक्षक ने सभासद से झगड़े के बाद बाहरी लोगों को बुलाया तो नपा में कार्रवाई का प्रस्ताव

Wed, 24 Jun 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Proposal for action at the Municipal Council after the Tax Superintendent summoned outsiders following a dispute with a councilor.
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की बैठक में उप​स्थित सभासद व नगर पालिकाध्या श्याम सुंदर केसरी, सोशल 
मिर्जापुर। भाजपा के सभासद ऋषभ जायसवाल से सोमवार को झगड़े के बाद कर अधीक्षक शरदेंदु सिंह ने मारपीट के उद्देश्य से बाहर तत्वों को बुला लिया। इस घटना के विरोध में सभासदों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया। इस मुद्दे पर नपा परिषद के बोर्ड की बैठक भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई।
विज्ञापन

इसमें कर अधीक्षक का वेतन रोकने, उनसे काम नहीं लेने और 500 रुपये जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के सभागार में हुई बोर्ड की बैठक में सभासदों का आरोप था कि कर अधीक्षक शरदेंदु सिंह भूमि नामांंतरण में खेल करते थे। किसी की भूमि किसी के नाम कर देते थे। साथ ही नामांतरण में भी निर्धारित दर से अधिक वसूली करते थे।
विज्ञापन

इसी बात के लिए सोमवार को कर अधीक्षक व इमामगंज वार्ड 38 के भाजपा सभासद ऋषभ जायसवाल के बीच में झगड़ा हो गया। आरोप है कि टीएस ने मारपीट के उद्देश्य से कुछ बाहरी तत्वों को बुला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात पर सभासद भड़क गए। उनका कहना था कि जब आपस की बात है तो उसमें बाहरी लोगों को क्यों शामिल किया गया। उस समय तो मौके पर उपस्थित नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया। लेकिन सभासदों के आग्रह पर मंगलवार को विशेष बैठक बुलाई गई।

उसमें कटरा कोतवाल नीरज कुमार पाठक व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कर अधीक्षक के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व संचालन ईओ जी लाल ने किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में सभासद उपस्थित रहे। नगर पालिका में 38 सभासद और पांच नामित सदस्य सहित कुल 43 सभासद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed