{"_id":"61e9b7870465d5774a5212a6","slug":"proper-arrangements-should-be-made-at-the-stopping-place-of-the-force-mirzapur-news-vns6344770161","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्स के रुकने वाले स्थान पर रहे समुचित व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर्स के रुकने वाले स्थान पर रहे समुचित व्यवस्था
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षाबलों के समुचित प्रवास व उनकी मूलभूत आवश्यकता संबंधी संसाधनों की सुलभ उपलब्धता के लिए बैठक की।
निर्देश दिया कि सभी उप जिला अधिकारी/क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल/राज्य सशस्त्र बल (पुलिस, पीएसी, होमगार्ड) के ठहरने वाले स्थानों की जानकारी कर आवासीय व्यवस्था का निरीक्षण करें। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण भी क्षेत्राधिकारी के साथ करें। जिला विद्यालय निरीक्षक/बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले विद्यालयों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य से वार्ता कर उनकी मूलभूत सुविधाएं पेयजल, शौचालय मरम्मत, बिजली आदि की व्यवस्था को पूरा करने का निर्देश दिया। जिला पंचायत अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले स्थानों के ग्राम प्रधान के लेबल पर किसी कार्य की आवश्यकता हो तो उनसे समन्वय स्थापित कर तहसीलवार सबका मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं। इससे आवश्यकता पड़ने पर सहयोग लिया जा सके। मुख्य अभियंता, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को जवानों के ठहरने वाले स्थानों पर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी को थानावार/तहसीलवार फोर्स के लिये राशन व गैस की आपूर्ति निरन्तर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अपने अधिकार में पड़ने वाले स्थानों में सफाई, सैनिटाइजेशन व फागिंग की व्यवस्था नियमित रूप से कराएंगे। गोष्ठी में अपर जिला अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन महेश सिंह अत्रि, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चुनाव डॉ. अरुण कुमार सिंह आदि अधिकारी रहे।