फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Procurement stalled at 120 centres for four days, tractors loaded with paddy are standing

Mirzapur News: चार दिनों से 120 केंद्रों पर खरीद ठप, खड़े हैं धान लदे ट्रैक्टर

Sat, 17 Jan 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Procurement stalled at 120 centres for four days, tractors loaded with paddy are standing
मिर्जापुर। धान पैदावार के मामले में महत्वपूर्ण जिला मिर्जापुर के 120 केंद्रों पर चार दिनों से धान खरीद ठप है। कई केंद्रों पर किसानों के धान लदे ट्रैक्टर खड़े हैं लेकिन खरीद नहीं हो रही है। इसके पीछे कारण निर्धारित लक्ष्य के बराबर खरीद को बताया जा रहा है जबकि खाद्य विभाग की खरीद अभी 75 प्रतिशत ही हुई है। वहीं एजेंसियों ने लक्ष्य से अधिक खरीद कर ली है। विभाग का कहना है कि लक्ष्य के पुर्ननिर्धारण के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू है। जिले के 120 धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए 1830000 क्विंटल लक्ष्य रखा गया था। वह सोमवार तक ही पूरा हो गया। सोमवार को जब पोर्टल खुला तो उस पर लिखकर आ रहा था कि धान खरीद का लक्ष्य पूरा। इसके बाद खरीद नहीं हुई। नतीजे में अधिकांश जगहों पर धान लदे ट्रैक्टर इस उम्मीद में खड़े हैं कि शायद पोर्टल शुरू हो जाए। मायूस किसान रोज क्रय केंद्रों पर जाकर पता कर रहे हैं लेकिन उन्हें निराशा मिल रही है। जिले में कुल 46481 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से मात्र 33800 की ही खरीद हो सकी है। इस बार धान खरीद की तिथि एक नवंबर से 28 फरवरी तक रखी गई थी जो कि डेढ़ माह पहले ही बंद हो गई। राजगढ़: हाट शाखा क्रय केंद्र प्रथम व द्वितीय सहित क्रय केंद्र ददरा हिनौता सहकारी समिति पर धान खरीद रविवार से बंद है। तौल के लिए अभी भी धान लदे 10- 12 ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी हैं। उप संभागीय अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि एक दो दिन में राजगढ़ के धान क्रय केंद्र खुल जाएंगे। पिछले वर्ष 2024- 25 में हॉट शाखा राजगढ़ प्रथम व द्वितीय पर लगभग 24000 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। इसके सापेक्ष वर्ष इस वर्ष अभी हाट शाखा क्रय केंद्र प्रथम पर 7630 क्विंटल धान क्रय किया गया है। सहकारी समिति ददरा हिनौता पर वर्ष 2024- 25 में 16000 क्विंटल धान क्रय हुई थी। इस वर्ष 2526 में मात्र 10553 क्विंटल ही धान खरीद हुई। अब खरीद बंद कर दी गई। जिगना: छानबे के धान क्रय केंद्र भटेवरा पर तीन दिन से छह ट्रैक्टर ट्रॉली धान लेकर खड़ी हैं लेकिन खरीद नहीं हो पा रही है। सक्तेशगढ़ : गोल्हनपुर व तेंदुआ कला में शनिवार से ही मशीन बंद हैं। केंद्र सचिव अमीन अंसारी ने बताया कि जिले से सूचना मिली कि शनिवार को जिले में स्टॉक ज्यादा हो गया है। इससे चढ़ाया नहीं गया। सोमवार को मशीन बंद हो गई। पोर्टल पर दिख रहा कि आपके जिले का क्रय लक्ष्य पूरा हो गया है। अब आपकी जनपद में क्रय नहीं हो सकता। भांवा: सहकारी समिति पचोखरा खुर्द पर धान लाद कर छह से अधिक ट्रैक्टर खड़े हैं। क्षेत्रीय किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। कलवारी: क्रय केंद्र पर एक हफ्ते से खरीद बंद है। प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि एकहफ्ते से खरीद बंद है। कई किसानों का अभी धान की तौल बाकी है। ऊपर से जो आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्य पूरा होने से खरीद बंद है। लक्ष्य के पुर्ननिर्धारण के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed