फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Procession-e-Mohammadi took out in the city on Eid Miladunnabi

ईद मिलादुन्नबी पर नगर में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Mon, 10 Oct 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Procession-e-Mohammadi took out in the city on Eid Miladunnabi
नगर में रविवार को हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस अपने कदीम रास्तों से होकर इमामबाड़ा पहुंचा और सलातो सलाम के बाद उसका समापन हुआ।
विज्ञापन

मरकजी जश्न व जुलूस ईद मिलादुन्नबी कमेटी के तत्वावधान में कुरानख्वानी के बाद इमामबाड़ा से जुलूस शुरू हुआ। मुफ्ती-ए-शहर ने झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस में नगर की तमाम अंजुमनें भी शामिल रहीं। इमामबाड़ा से शुरू होकर जुलूस बल्ली का अड्डा, नारघाट, टेढ़ीनीम, त्रिमोहानी, बसनही बाजार, घंटाघर, पक्की सरांय, पेटही का चौराहा, तुलसी चौक, गुड़हट्टी, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, नवीन चित्र मंदिर होते हुए इमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल अंजुमनों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जुलूस का परचम लेकर कमेटी के सेक्रेटरी सोनावर खां जुलूस के आगे-आगे चल रहे थे। जुलूस की कयादव व सदारत मौलाना नजम अली, मौलाना निसार अहमद व कमेटी के नायब सदर शुकरुल्लाह कर रहे थे। हाजी महबूब आलम, अब्दुल वहीद, वाहिद खां, मुख्तार अहमद, सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, राजन पाठक, शत्रुघ्न केशरी, आजाद आलम, इलियास अहमद, सुनील कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed