फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Problems of ex-servicemen should be resolved within 15 days

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का 15 दिन के अंदर हो निस्तारण

Wed, 22 Sep 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Problems of ex-servicemen should be resolved within 15 days
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इसमें चारों तहसीलों के पूर्व सैनिकों व आश्रितों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस अवसर पर जनपद के तमाम अधिकारी व कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी की समस्याओं को सुना और उसके लिए आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने यह भी आदेश दिया कि पूर्व सैनिकों से संबंधित प्राप्त समस्याओं के प्रार्थना-पत्रों का 10 से 15 दिन में निस्तारण किया जाए और पूर्व प्रार्थना-पत्रों जिसका निस्तारण नहीं हुआ है, उनको भी निस्तारित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो प्रार्थना पत्र सिविल कोर्ट या किसी कारण से निस्तारित न होने के लायक हो उसके बारे में स्पष्ट रूप से सम्बन्धित को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीडी गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल का करें पालन- जिलाधिकारी
मिर्जापुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत कोविड गाइडलाइंस आफ ईसीआई विषय पर आनलाइन ओरिएटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य से जुड़े प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी हर एक चरण पर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सुरक्षा के साथ निर्वाचन कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed