फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Prison officers arrived , inspection

अफसर पहुंचे जेल,किया निरीक्षण

Wed, 01 Jul 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Wed, 01 Jul 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Prison officers arrived , inspection
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर  एडीजे, सीजेएम, जिलाधिकारी, एएसपी सिटी ने मंगलवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 इस दौरान बंदियों के  बारे में जानकारी, पेशी, मुकदमों में पैरवी, भोजन, स्वस्थ रहने की सुविधा समेत अन्य बिंदुओं पर जेल अधीक्षक से जानकारी लेते हुए बंदियों  से बातचीत की। जानकारी होने पर उन्होंने उनकी समस्या को हल कराने का निर्देश दिया।

बता दें कि उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि  न्यायिक अधिकारी एवं प्रशासनिक तथा पुलिस के अधिकारी जेल का निरीक्षण कर बंदियों के समस्याओं तथा उनके हालत के बारे में जानकारी लेते हुए निदान कराने का प्रयास करें।
विज्ञापन


जिसके के तहत एडीजे, सीजेएम राजेश भारद्वाज, जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर  अजय सिंह, सीओ सिटी  प्रवीण यादव मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे जिला कारागार में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर दाखिल होने के बाद न्यायिक अधिकारियों  ने बंदियों  से उनकी पेशी में आने वाली समस्या, मुकदमों की पैरवी,   समेत कोर्ट से संबंधित जानकारी ली। वहीं जिलाधिकारी ने उनके स्वास्थ, भोजन की गुणवत्ता, रहने की व्यवस्था, पेयजल की   समस्या समेत अन्य मामलों के बारे में पूछताछ किया।



सूत्रों की माने तो निरीक्षण के दौरान कई बंदियों ने बेहतर इलाज नहीं होने की शिकायत की। बताया कि कारागार में बंद अधिकांश बंदी इस समय बीमार चल रहे हैं। जिनका अस्पताल में तैनात डाक्टर द्वारा सही तरीके से उपचार नहीं किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय जाने पर भी सही तरीके से इलाज नहीं हो पाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed