फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Principal in charge suspended for pushing cylinders from children

Mirzapur News: बच्चों से गैस सिलेंडर में धक्का लगवाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वीडियो हुआ था वायरल

Sat, 08 Apr 2023 07:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूड डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूड डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2023 07:23 AM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय रतेह में बच्चों से गैस सिलिंडर में धक्का लगवाने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। प्रभारी प्रधानाध्यापक व अध्यापिका ने एक पत्रकार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया।

विज्ञापन
Principal in charge suspended for pushing cylinders from children
सस्पेंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर में बच्चों से गैस सिलिंडर में धक्का लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने प्राथमिक विद्यालय रतेह के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामचंद्र केसरी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सहायक अध्यापक कल्पना देवी का अप्रैल माह का वेतन भी रोक दिया गया है।

विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रतेह में बच्चों से गैस सिलिंडर में धक्का लगवाने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। प्रभारी प्रधानाध्यापक व अध्यापिका ने एक पत्रकार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। इसका वीडियो वायरल होने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक के निलंबन व कल्पना देवी का अप्रैल माह का वेतन रोकने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

इस पर बीएसए गौतम प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सहायक अध्यापक कल्पना देवी का अप्रैल माह का वेतन भी रोक दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार की है। बच्चों से सिलिंडर ढकेलवाकर विद्यालय में रखवाया गया। बीएसए ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक का यह दायित्व है कि वे रसोइया की सहायता से सिलिंडर रखवाते, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और बच्चों से यह कार्य करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय रतेह में बच्चों से गैस सिलिंडर में धक्का लगवाने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। प्रभारी प्रधानाध्यापक व अध्यापिका ने एक पत्रकार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed