फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   President's rule should be imposed in West Bengal

Mirzapur News: पश्चिम बंगाल में लागू किया जाए राष्ट्रपति शासन

Sun, 20 Apr 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
President's rule should be imposed in West Bengal
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद समेत अन्य जिलों में हो रही हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अंबरीश जी ने कहा कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में संपूर्ण पश्चिम बंगाल को हिंसा की आग में जलाया जा रहा है। हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी तत्व सक्रिय हैं। विद्याशंकर ने कहा कि मुर्शिदाबाद से शुरू हुई यह भीषण हिंसा अब पूरे पश्चिम बंगाल में फैलती जा रही है। सरकार दंगाइयों पर कार्रवाई की बजाय उनका संरक्षण कर रही है।
विज्ञापन

महेश तिवारी ने कहा कि इससे पहले कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाए, केंद्र सरकार को प्रशासन का नियंत्रण व संचालन अपने हाथ में लेकर राष्ट्र विरोधी व हिंदू विरोधी तत्वों को उनके कुकर्मों के लिए कठोरता सजा दिलवानी चाहिए। विजय बहादुर पांडेय ने कहा कि हिंसा की जांच एनआईए से कराई जाए और दोषियों को अविलंब दंडित किया जाए। साथ ही पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथों में दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामचंद्र शुक्ल ने कहा बांग्लादेश की पूरी सीमा पर तार लगाई जाए। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, अंबरीश सिंह, विद्याभूषण, विजय बहादुर पांडेय, महेश तिवारी, रामचन्द्र शुक्ल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed