Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pregnant woman dies, parents allege harassment

Mirzapur News: गर्भवती की मौत, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Mon, 02 Mar 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies, parents allege harassment
हलिया/ मिर्जापुर। हलिया थाना 0क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी गर्भवती ममता की शनिवार दोपहर जिला महिला अस्पताल में मौत हो गई। मामले में मायके वालों ने पुत्री के ससुराल वालों पर इलाज में लापरवाही बरतने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

धसड़ा गांव निवास ममता (27) का विवाह 2019 में हलिया के सिकटा निवासी राकेश से हुआ था। दोनों को दो पुत्री है। राकेश महराष्ट्र के कोल्हापुर में काम करता है। ममता चार माह की गर्भवती थी। ससुर मदन लाल ने बताया कि गर्भवती बहू का उपचार चल रहा था। शुक्रवार की रात को तबीयत खराब हुई। उसे बरौधा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह 11 बजे उसे जिला महिला अस्पताल लेकर आए। जहां दोपहर 12 बजे मौत हो गई। मृतका की मां चंदा देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ममता को ससुराल वाले शादी के बाद से प्रताड़ित करते थे। दहेज में सोेने की अंगूठी और चेन की मांग कर रहे थे। इलाज में भी जानबूझकर लापरवाही बरती गई। पुत्री को फोन पर बात नहीं करने देते थे। वो किसी और के फोन से किसी तरह बात करती थी। हलिया थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भवती की अस्पताल में मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed