फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pregnant wife dies due to beating husband

पति की पिटाई से गर्भवती पत्नी की मौत

Wed, 26 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pregnant wife dies due to beating husband
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव में बुधवार की दोपहर पति की पिटाई से गर्भवती पत्नी की मौत हो गयी। गांव के लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर मायके के लोग पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महिला का मायका अदलहाट थाना क्षेत्र के सोनई गांव में है। बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे 35 वर्षीय रहमुन निशां अपने पति सरफूदीन को खाना देकर घर में पानी की व्यवस्था न होने के कारण पड़ोस में ही अपने देवर के घर पानी लेने के लिए चली गई। वापस आने पर पति-पत्नी में कहासुनी होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि आखिर में पति ने पांच माह की गर्भवती पत्नी की पिटाई कर दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में पति ने आटो बुलाया और कैलहट स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी गांव के लोगों ने मायके वालों को दी। शाम लगभग चार बजे रहमुन निशा के पिता ने घटना सूचना पुलिस को दी। मौके पर तत्काल कोतवाल मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुचें। उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव भी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला का पति सरफूदीन मुंबई में पेंटिग का काम करता है। लॉकडाउन के दौरान वह घर आया है। उसकी पत्नी मजदूरी करके अपने पांच लड़के व एक लड़की का जीविकोपार्जन चला रही थी। गांव में ही तीन बिगहा खेत सौजाबंदी पर लेकर मेहनत मजदूरी का भी काम कर रही थी। मृतका का विवाह 15 वर्ष पूर्व हुआ था। आरोप है कि पिता अजीमुल्ला अंसारी ने भी इसके पूर्व कई बार दामाद सरफूदीन ने उसे मारा पीटा था। सीओ चुनार सुशील कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed