फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pregnant body found in well, accused of murder

Mirzapur News: कुंए में मिला गर्भवती का शव, हत्या का आरोप

Sun, 06 Jul 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pregnant body found in well, accused of murder
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के राहकला गांव में शुक्रवार रात कुएं में गर्भवती महिला रविता (25) का शव मिला। पति ने विवाद के बाद कूएं में कूद कर जान देने की बात कही है। वहीं, महिला के पिता ने हत्या कर शव के कुएं में फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राहकला गांव में शुक्रवार की रात 10 बजे गर्भवती महिला का शव कुएं में मिला। पति सुभाष कोल ने बताया कि रात में आपस में विवाद होने के बाद पत्नी कुएं में कूद गई। जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, रविता के पिता श्यामलाल ने बेटी की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि रविता को पति और ससुराल के लोग मारते-पीटते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बेटी ने घर में फोन कर कहा था कि जल्दी आकर उसे बचा लो, नहीं तो उसे मार डालेंगे। उन्होंने बताया कि रविता के गर्दन, पेट व शरीर पर अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले है। पांच पहले उसकी शादी हुई थी। दो साल की उसकी बेटी है। वह आठ माह की गर्भवती थी। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed