फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Preference list released for admission in first semester of graduation

Mirzapur News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए वरीयता सूची जारी

Fri, 02 Aug 2024 02:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Preference list released for admission in first semester of graduation
मिर्जापुर। केबी पीजी काॅलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इसमें शामिल प्रवेशार्थियों से कहा गया है कि वे अपनी व्यक्तिगत ई-मेल आईडी व व्यक्तिगत व्हाट्सएप जरूर बना लें। प्रवेश के दौरान इसका उल्लेख जरूरी है।
विज्ञापन

यह जानकारी प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग के लिए 293 अंक तक प्रवेश होगा। आर्थिक आरक्षण वर्ग के सभी आवेदक प्रवेश के लिए पात्र हैं। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग के लिए 224 तथा अनुसूचित जाति व जनजाति तथा दिव्यांग वर्ग के सभी आवेदक प्रवेश के लिए पात्र हैं। बीएससी गणित वर्ग में सामान्य वर्ग के लिए 355 अंक प्रवेश के लिए निर्धारित है। सामान्य आर्थिक आरक्षण वालों के लिए 259 अंक निर्धारित है। पिछड़ा वर्ग के लिए 313 तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के सभी आवेदक प्रवेश के लिए पात्र हैं। इसी प्रकार बीएससी बायो प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग के लिए 393 अंक प्रवेश के बाबत निर्धारित हैं। सामान्य आर्थिक वर्ग के लिए 351 अंक तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 362, पिछड़ा वर्ग दिव्यांग के लिए समस्त आवेदक प्रवेश के लिए पात्र हैं। अनुसूचित जाति के लिए 319 अंक तथा अनुसूचित जनजाति के लिए सभी आवेदक पात्र हैं। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से निर्देश प्राप्त होते ही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed