फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Prdani 978 candidates for nomination

प्रधानी के लिए 978 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

Sun, 22 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 22 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Prdani 978 candidates for nomination
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में पहाड़ी राजगढ़ और पटेहरा कला में ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए नामांकन हुआ। ब्लाकों पर सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन


तीसरे चरण में गहमा गहमी के बीच भारी संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों का हुजुम उमड़ पड़ा। तीसरे चरण के पहले दिन ग्राम प्रधान के लिए 978 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


पड़री संवाददाता के अनुसार पहाड़ी ब्लाक में 46 ग्राम पंचायत और 614 सदस्य पद के लिए शनिवार से नामांकन शुरु हुआ। आरओ पुनीत टंडन ने बताया कि प्रधान पद के लिए 288 और सदस्य पद के लिए 250 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले अकसौली गांव निवासिनी सुनीता दूबे पत्नी संजय दूबे ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया। इस दौरान एसओ आत्मा यादव, राम मिलन यादव मय फोर्स सुरक्षा में तैनात रहे।

 मड़िहान संवाददाता के अनुसार पटेहरा कला ब्लाक में 50 ग्राम पंचायत और 648 सदस्य पद के लिए नामांकन शनिवार से शुरु हुआ। आरओ सुनील पाल ने बताया कि प्रधान पद के लिए 285 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।


 वहीं सदस्य पद के लिए समाचार लिखे जाने तक नामांकन चल रहा था। नामांकन के दौरान सीओ संजय चौधरी, चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह मय फोर्स तैनात रहे।

राजगढ़ संवाददाता के अनुसार 83 ग्राम पंचायत और 1057 सदस्य पद के लिए नामांकन हुआ। राजगढ़ में नामांकन की शुरुआत कोन गढ़वा की वंदना देवी ने किया।

आरओ रत्नाकर सिंह ने बताया कि प्रधान पद के लिए 405 और सदस्य पद के लिए 453 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान बीडीओ सरिता सिंह, सीओ सदर रामनाथ वर्मा, तहसीलदार मृत्युंजय सिंह, चौकी प्रभारी भास्कर मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed