फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pradhan angry due to lack of water supply in villages

Mirzapur News: गांवों में जलापूर्ति न होने से प्रधान नाराज

Tue, 25 Jun 2024 04:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Pradhan angry due to lack of water supply in villages
जमालपुर। पेयजल समस्या के समाधान के लिए विकास खंड सभागार में सोमवार को बीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में हर घर नल योजना में व्याप्त खामियों पर ग्राम प्रधानों ने नाराजगी जताई। प्रधानों का आरोप था कि कई घरों में अधूरे कनेक्शन दे दिए गए हैं। बैठक के दौरान बीडीओ कुलदीप कुमार सिंह ने प्रधानों को समस्याओं का जल्दी निपटारा कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

प्रधान संघ के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बताया कि धारा ग्राम पंचायत में कार्यदायी संस्था द्वारा अधूरा काम किया गया है। इसके चलते भीषण गर्मी में गांव में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। बहुआर गांव के प्रधान प्रतिनिधी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव में 100 से ज्यादा घरों में कनेक्शन तक नहीं किए गए हैं। कनेक्शन के नाम पर कार्यदायी संस्था द्वारा सीसी रोड तक क्षतिग्रस्त कर दी गई, उसकी मरम्मत का काम अब तक नहीं किया गया। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरदी सहिजनी के प्रधान नरसिंह चौहान, सकरौडी की प्रधान कंचन चौहान ने भी ग्राम पंचायत में जलापूर्ति नहीं होने की शिकायत की। बैठक में आनंद पटेल, दीपक कन्नौजिया, पुनीत चौबे, रविशरण गुप्ता, वीरेंद्र यादव, संदीप सिंह, जयचंद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed