फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Power supply system collapses, people upset

Mirzapur News: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमराई, लोग परेशान

Fri, 16 Jun 2023 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Power supply system collapses, people upset
मिर्जापुर। नगर पालिका अहरौरा, नगर पंचायत कछवां सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिलने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। बिजली के अभाव में पीने के पानी की समस्या बढ़ गई है। अधिकांश क्षेत्रों में जनरेटर चलाकर लोग पीने के पानी की व्यवस्था में कर रहे हैं।
विज्ञापन


अहरौरा में 24 घंटे में कुछ देर ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। विद्युत कटौती के कारण ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। इससे क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। विद्युत उपकेंद्र अहरौरा के नगर फीडर के अलावा जंगलमहाल, इमिलिया चट्टी तथा अदलहाट जमालपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों अघोषित विद्युत कटौती जारी है। कछवां
विज्ञापन

नगर पंचायत के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित कटौती से लोग त्रस्त हैं। क्षेत्र में मात्र आठ से दस घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। अदलहाट क्षेत्र में अघोषित कटौती के चलते लोग परेशान हैं। क्षेत्र में 10-12 घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। बिजली आती भी है तो अधिकांश क्षेत्रों में दस-- दस मिनट में ट्रिप कर जाती है। बिजली की समस्या की जानकारी देने के लिए पर दूरभाष पर संपर्क करने पर उपकेंद्र में पहले तो फोन नहीं उठाया जाता है और अगर फोन रिसीव हो गया तो तकनीकी गड़बड़ी बताकर टाल दिया जाता है। क्षेत्रीय उपभोक्ता कमलेश सिंह, करुणापति सिंह, महानंद सिंह, रामेश्वर सिंह, राजू सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, उमा शंकर सिंह, लालता प्रसाद सिंह का कहना है कि इस भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती के चलते खास तौर से छोटे बच्चे और विद्यार्थियों की ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article