{"_id":"68697d7c0155c447670648a3","slug":"power-supply-stopped-due-to-fault-in-substation-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-136277-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: उपकेंद्र में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: उपकेंद्र में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
मिर्जापुर। बारिश के दौरान नगर में सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र में फाल्ट हो जाने के कारण शनिवार को दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। इससे आधा दर्जन मोहल्लों की 20 हजार की आबादी परेशान रही।
लोगों के इनवर्टर बंद हो गए और रात होते ही अंधेरा पसरने लगा। पानी की समस्या हो गई। नगर के मुख्य बाजार वासलीगंज, रामबाग, सिविल लाइन आदि जगहों की विद्युत आपूर्ति इसी उपकेंद्र से होती है। शाम होते ही बिजली न रहने से बाजारों में स्ट्रीट लाइट बंद रही।
दुकानदारों ने अपने दुकानों में रोशनी की लेकिन सड़कों पर अंधेरा रहने से रौनक नहीं रही। अधिकांश घरों में इन्वर्टर ने जवाब दे दिया जिससे घरों में भी अंधेरा हो गया। दोपहर में हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण उमस बढ़ गई जिससे नागरिक काफी परेशान रहे। शाम होते होते पानी की समस्या भी हो गई।
विज्ञापन
पंप न चलने के कारण नागरिकों को पानी नहीं मिल सका। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 33 केवी की लाइन में फाल्ट होने से समस्या हो रही है। काम युद्धस्तर पर चल रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल होगी।