{"_id":"68336e0c7af17e59f30ad5c5","slug":"power-cuts-in-the-midst-of-humidity-made-people-sweat-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-134303-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: उमस के बीच बिजली कटौती ने छुड़ाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: उमस के बीच बिजली कटौती ने छुड़ाया पसीना
विज्ञापन
मिर्जापुर। गर्मी और उमस के बीच बिजली की कटौती लोगों को बेहाल कर रही है। शनिवार की रात और रविवार को दिन में अंधाधुंध बिजली की कटौती हुई। कभी फॉल्ट तो कभी ट्रिपिंग के कारण बार-बार बिजली आती-जाती रही। ऐसे में लोग पसीना पोछते रहे।
नगर में शनिवार की रात नौ बजे से ही कटौती शुरू हो गई थी। इसके बाद पूरी रात कई बार बिजली आती-जाती रही। इससे लोगों की नींद उड़ गई। वासलीगंज, घंटाघर, बसनही बाजार, त्रिमोहानी, स्टेशन रोड पर लोग रातभर जगते रहे। वासलीगंज में संकट मोचन मंदिर पर अंधेरे में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते-जाते रहे।
वहीं, रविवार को भी यही हाल रहा। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फाल्ट के कारण शटडाउन लेना पड़ता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेपटरी हुई बिजली की व्यवस्था: मिर्जापुर। नगर ही नहीं, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। हलिया ब्लॉक के अदवा, देवरी फीडर, कोटा घाट और ड्रमंडगंज फीडर से शनिवार को रात में कई बार बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन
वहीं, दिन में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली मिलती है। इससे पेयजल संकट से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। लालगंज के तीनों उपकेंद्रों से भी कटौती अंधाधुंध जारी है। सीखड़ ब्लॉक में रोज 14 से 15 घंटे बिजली मिल रही है।