{"_id":"68190f4f889ed2def30a98be","slug":"post-office-running-on-paper-account-holders-in-songarha-are-upset-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-133320-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कागज पर चल रहा पोस्ट ऑफिस, सोनगढ़ा में खाता धारक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कागज पर चल रहा पोस्ट ऑफिस, सोनगढ़ा में खाता धारक परेशान
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय विकास खंड के दक्षिणांचल में जिले के दक्षिणी सीमा पर लगभग 70 किमी दूर मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित सोनगढ़ा पोस्ट ऑफिस का कामकाज दो सालों से केवल कागजों पर चल रहा है। सोनगढ़ा में उसका कोई अस्तित्व ही नहीं दिखाई देता है। रजिस्टर्ड कागजात लोगों तक नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी है।
सोनगढ़ा पोस्ट ऑफिस से राजपुर, बेलगवा, सिंदूराह, बढ़वार ,पवारी खुर्द, डिभोर ,भगतवा आदि अन्य गांव जुड़ा हुआ है। पोस्ट ऑफिस से खाताधारकाें को भी कोई सुविधा न मिलने से वे परेशान हैं। अति पिछड़े क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस कर्मियों की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में रोष है। शिक्षकों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा उपयोगी नोएडा से पत्रिका आ रही है। पोस्ट ऑफिस की लचर व्यवस्था के चलते भेजे जाने के बावजूद लोगों तक नहीं पहुंच रही है। प्राथमिक विद्यालय भकतवा के प्रधानाचार्य विंध्यवासिनी प्रसाद पांडेय, बढ़वार के प्रधानाचार्य अंक प्रसाद, खटखारिया के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने कहा कि जबकि नोएडा से रजिस्टर्ड पत्रिका उनके नाम भेजी जा रही है। लेकिन तीन महीने से लोगों को उपलब्ध नहीं हो रही है।
स्थानीय निवासियों में शंकर लाल, प्रशांत कुमार, अमृत लाल का कहना है कि रजिस्टर्ड पत्र भी नहीं पाने से लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इसकी गंभीरता पूर्वक जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही न हुई तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में डाक अधीक्षक सुरेश कुमार ने कहा इस मामले की जांच कराई जाएगी।