फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   poor condition of jigna to hargarh road in mirzapur

दो-तीन फीट गड्ढे में तब्दील हो गई जिगना से हरगढ़ सड़क मार्ग

Wed, 08 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
poor condition of jigna to hargarh road in mirzapur
जिगना हरगढ मार्ग मे नरोइया के पास बने गड्ढे, जिगना सड़क वाली खबर में । - फोटो : MIRZAPUR
दो-तीन फीट गड्ढे में तब्दील सड़क
विज्ञापन

- जिगना-हरगढ़ मार्ग शिवभक्तों के लिए बना मुसीबत
- सड़क में गड्ढा और पानी भरने से गिरकर घायल हो रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
जिगना। सड़क में दो से तीन फीट जगह-जगह हुए गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। जिगना-हरगढ मार्ग की बदहाल स्थिति और गड्ढों में पानी भरे होने से राहगीर गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सावन के महीने में काफी संख्या में शिव भक्त प्रतिदिन गंगाजल लेकर एक माह तक पैदल या वाहन से बाबा बदेवरानाथ धाम पहुंचते हैं। जिगना-हरगढ मार्ग शिवभक्तों के लिए इस समय मुसीबत बन गया है।

सड़क भारी वाहनों के गुजरने पर राहगीर गड्ढों के गंदे पानी के छीटों से सराबोर हो रहे हैं। जर्जर सड़क के कारण आटो-रिक्शा समेत अन्य वाहनों को कई किलोमीटर दूर का चक्कर लगाकर गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। सड़क गड्ढामुक्त करने की मांग दो माह से ग्रामीण कर रहे हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि मूक दर्शक बने हैं। आम नागरिक परेशान हैं। जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार बिंद का कहना है कि जिगना से हरगढ़ गोगांव तक पूरी सड़क गड्ढा व नाले के रूप में तब्दील हो गई है। भौरूपुर अजगना ग्राम प्रधान युवराज सिंह का कहना है कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क जो दर्जनों गांवों को जोड़ती है वही बदहाल है। सड़क की हालत देख लोग गांव गली में रास्ता खोजकर निकलने को मजबूर हैं। मिश्रपुर के प्रधान प्रतिनिधि अबरार अली का कहना है कि गोगांव से जिगना तक सड़क की दशा खराब होने का मुख्य कारण ओवरलोड बडे़ वाहनों का चलना है। तेलियानी के ग्राम प्रधान धनेश्वर सेठ का कहना है कि लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की उपेक्षात्मक रवैया का खमियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed