फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   pooja pandal

महा नवमी पर पूजा पंडालों में गूंजे घंटा, घड़ियाल

Tue, 08 Oct 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
pooja pandal
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र की महा नवमी पर सोमवार को नगर समेत ग्राम्यांचलों में स्थित पूजा पंडालों में घंटा, घड़ियाल के साथ हुए आरती पश्चात सिद्धिदात्री के भव्य स्वरुप का दर्शन कर भक्त हुए भाव विह्वल हो उठे। दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

माता के जयकारे के साथ पूजा पंडालों की ओर भारी संख्या में श्रद्धालु टूट पड़े। अधिकांश स्थानों पर भजन और कीर्तन का दौर चल रहा था। इस अवसर पर आए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। शहर कोतवाली के पीछे नवदुर्गा बाल कमेटी की ओर से सजाई गई मां दुर्गा की झांकी, कचहरी स्थित सिटी क्लब के परिसर मे नव युवा कमेटी की ओर से मां दुर्गा की झांकी, तहसील स्थित नवदुर्गा समिति की तरफ से सजाई गई मां की झांकी के साथ ही पक्का पोखरा स्थित युवाशक्ति, हरिहरपुर बेदौली में युवा शक्तिवाहिनी, रमई पट्टी दुर्गा चौक पर मां दुर्गा पूजा समिति, कसरहट्टी स्थिति दुर्गा मंदिर में मां का सिंगार, सुंदर घाट स्थित हरि सभा की ओर से बैठाए गए दुर्गा पूजा पंडाल में पूजन अर्चन चलता रहा। घंटाघर, पुतलीघर, इमामबाड़ा, लालडिग्गी, गणेशगंज सब्जी मंडी, स्टेशन, नारघाट, पक्की सरैया, तुलसी चौक, डंकीनंज, तेलियागंज, पैरियाटोला, शुक्लहा, फतहां व दोमुहवां में बैठाए गए पूजा पंडालों में महा नवमी पर मां दुर्गा के भव्य दर्शन कर भक्त भाव विभोर हो रहे थे। अघौली में मां काली का भव्य श्रृंगार और भंडारा का आयोजन किया गया जहां सैकड़ो की संख्या में भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किए। समिति के अध्यक्ष जोगेंद्र पटेल सेवक नंदलाल पटेल, बाबाजी, श्याम प्रसाद बिंद, सुरेश, सुरेंद्र बिंद, विक्रम बिंद्र, बुद्धू बिंद, राजा, लखन, सुरेंद्र पटेल, छोटेलाल पटेल, गुल्लू चौहान ,चमत्कारी चौहान, मल्ला बिंद आदि मौजूद रहे। बृजलाल विंध्य सूरज सोनकर सरजू सभी बिंद बाकी आदि लोग उपस्थित रहे। लालगंज: दुर्गा पूजा समिति लहंगपुर, लालगंज, दुबार बाजार में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे की अध्यक्षता में कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया। पूजन अर्चन आचार्य पंडित नारायण प्रसाद चौबे ने कराया। स्टेशन रोड व बापू उपरौध इंटर कालेज, दुबार रोड पर स्थापित की गई प्रतिमा स्थल पर भंडारे में कन्याओं का पूजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किए। इस अवसर पर अंशू जायसवाल, राजेंद्र यादव, विजय शंकर, संतोष, अजय अग्रहरी, धोनी अग्रहरी, आनंद, संतोष केशरवानी, लाला प्रजापति, बनारसी केशरवानी, रामसागर केशरवानी, धनंजय,शंकरलाल केशरवानी, इंदलाल केशरवानी आदि मौजूद रहे। हलिया: माता चौरा परिसर के साथ ही ग्राम्यांचलों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन व पूजन किया गया। अदलहाट: क्षेत्र केटेङुआ, रानीबाग, सोनई, खजुरौल, विक्सी, रामपुर, धोबही, कौङ़ियाकला सहित स्थानीय कस्बे में शर्मा मोङ तिराहे, गांधी चबूतरा, गौरही रोड चौराहा तथा हांसापुर नहर पुलिया सहित 19 स्थानों में मां दुर्गा का दर्शन व पूजन किया गया। सीखड़: नवदुर्गा पुजनोत्सव समिति खैरा, बगहा, तिलगा की ओर से नवमी पर कन्याओं का पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, मंत्री दीपक केसरी, व्यवस्थापक गोलू सिंह, माता शंकर सिंह, रमेश पाठक, गौरव सिंह व आयोजक मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे। चुनार: नगर के विभिन्न पूजा समितियों की ओर से महा नवमी पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडाल में सोमवार को भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। कोतवाली के पास स्थित गंगेश्वरनाथ, सर्राफा बाजार दुर्गा पूजा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed