फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ponds flying dust

नहीं बुझ पा रही पशु-पक्षियों की प्यास

Wed, 20 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 20 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
छानबे ब्लॉक के नब्बे प्रतिशत तालाबों की तलहटियों से धूल उड़ रहे हैं। इससे मवेशियों के हलक की प्यास नहीं बुझ पा रही है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी ब्लॉक के तालाबों में पानी नहीं भरवाया जा रहा है। इससे पशुपालकों के मवेशियों के साथ ही अन्य पशु पक्षियों को भी पानी नहीं मिल पा रहा है। नदी-नालों और कूपों से भी पानी नदारद होने से हायतौबा मचना शुरू हो गया है। अधिकारी ग्रामीणों को महज आश्वासन देते फिर रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम ने सख्त हिदायत दी थी कि सूखे पड़े तालाबों में पानी तत्काल भरवाया जाए लेकिन अभी तक तालाबों में पानी नहीं भरवाया जा सका है। छानबे ब्लॉक के 97 ग्राम पंचायतों में 929 तालाबों और 1346 कुओं से पानी नदारद हो गया है। विकास खंड के 207 आबाद तथा 46 गैर आबाद राजस्व ग्रामों में 929 तालाब हैं। तालाबों में पानी होने पर पशुपालक अपने पशुओं को पानी पिलाते थे, लेकिन वर्तमान समय तालाबों से पानी नदारद है।
विज्ञापन


पानी के समस्त स्रोतों के सूख जाने से क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। ग्राम पंचायतों की ओर से कुआें की सफाई भी नहीं कराई जा रही है। क्षेत्र के अकोढ़ी, बिरोही, महरौड़ा, देवरी, महुवारी, विजयपुर, सर्रोई, गोड़सर, बबूरा, निफरा, नीबी, नदिनी, नौगांव, चड़ैचां सहित दर्जनों अन्य गांवों के तालाब सूखे पडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  इस संबंध में बीडीओ नीरज दूबे ने कहा कि राजकीय नलकूपों और निजी नलकूपों से नाली बनवाकर या पाईप के माध्यम से तालाबों में पानी भरवाने की व्यवस्था की जा रही है। कुछ ग्राम पंचायतों में पाईप की खरीदारी भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed