फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Policemen posted in Vindhyachal fair area will behave politely with visitors

Mirzapur News: विंध्याचल मेला क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मी दर्शनार्थियों से करेंगे विनम्र व्यवहार

Tue, 09 Apr 2024 03:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Policemen posted in Vindhyachal fair area will behave politely with visitors
मिर्जापुर। विंध्याचल धाम में चैत्र नवरात्र मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी विनम्र व्यवहार करेंगे। इस संबंध में अधिकारियों की तरफ से पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मेला क्षेत्र को तीन सुपर जोन, 10 जोन तथा 21 सेक्टर में बांटने के साथ ही प्रत्येक सुपर जोन के प्रभारी स्तर के अधिकारी बनाए गए हैं। इसी तरह से जोन के प्रभारी सीओ तथा सेक्टर के प्रभारी निरीक्षक स्तर के अधिकारी बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने की जिम्मेदारी सुपर जोन, जोन तथा सेक्टर प्रभारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

नवरात्र मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए ड्यूटी में लगे प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मंडलायुक्त डाॅ. मुथुुकुमार स्वामी बी, डीआईजी आरपी सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा एसपी अभिनंदन ने बसही स्थित एक स्कूल में बैठक की। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियाें को नवरात्र मेला सकुशल संपन्न कराने की शपथ दिलाई गई। विंध्याचल, कालीखोह तथा अष्टभुजा धाम में चैत्र नवरात्र मेला सोमवार मध्य रात्रि से शुरू हो गया। इससे पहले मंडलायुक्त ने सोमवार को दिन में अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ बैठक की। मेला क्षेत्र में व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी एएसपी नितेश सिंह को बनाया गया है। पूरे मेला क्षेत्र को तीन सुपर जोन, 10 जोन तथा 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सुपर जोन के प्रभारी एएसपी, जोन के प्रभारी सीओ तथा सेक्टर के प्रभारी निरीक्षक स्तर के अधिकारी बनाए गए हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराने की जिम्मेदारी सुपर जोन, जोन तथा सेक्टर के प्रभारियों को सौंपी गई है। मेले के दौरान मां विंध्यावासिनी मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी साफ-सुथरी वर्दी में रहेंगे। अनुशासित रहकर विंध्याचल आने वाले दर्शनार्थियों से विनम्र व्यवहार करेंगे। किसी के गुम हो जाने अथवा परिवार से बिछड़ जाने पर उसे खोया पाया केंद्र तक पहुंचाकर सहयोग करेंगे। मंडलायुक्त ने बैठक के दौरान इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अधिकारियों को मेला क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थानों पर कराने के साथ ही रेट सूची के अनुसार शुल्क वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसी भी व्यक्ति के बीमार होने पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेला कंट्रोल रूम को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अपने साथ ड्यूटी कार्ड रखने की हिदायत भी दी गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे वर्दी में ड्यूटी लगाई गई है। बताया गया कि मेला में सिविल पुलिस के अलावा यातायात पुलिस, फायर मैन, पीएसी फ्लड कंपनी, एसडीआरएफ, गुंडा दमन दल, एंटी चेन स्नैचर स्क्वाॅड, फायर टेंडर क्रेन, एचएचएमडी-डीएफएमडी, सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरे, होमगार्ड, पीआरडी तथा पीएसी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed