फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Policeman misbehaved with female devotee, SP suspended

Mirzapur News: महिला श्रद्धालु से पुलिसकर्मी ने की अभद्रता, एसपी ने किया निलंबित

Wed, 26 Apr 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Policeman misbehaved with female devotee, SP suspended
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर के निकास द्वार पर सोमवार की रात महिला श्रद्धालु ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया। इसके बाद महिला श्रद्धालु का थानाध्यक्ष से बीच सड़क शिकायत का वीडियो वायरल हो गया। इस पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। क्षेत्र के बंगाली चौराहा पर विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय गश्त पर निकले थे। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर वापस आ रही महिला श्रद्धालु का परिवार थानाध्यक्ष को देखकर रुक गया। रो-रो कर महिला श्रद्धालु ने आरोप लगाया कि दर्शन के लिए पूरा परिवार कतार में खड़ा था। जैसे ही दर्शन के लिए मां के सामने पहुंचे तो निकास द्वार पर खड़े पुलिसकर्मी ने बाल पकड़कर खींच लिया। इसके चलते दर्शन नहीं हो सका।
विज्ञापन

महिला ने कहा कि आप लोग व्यवस्था को संभालिए। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आतुर रहते हैं। निकास द्वार पर पुलिसकर्मी ने बाल खींच कर हम लोगों को बाहर कर दिया, क्या उनके घर में बहन बेटियां नहीं हैं, जो महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष ने महिला को पुन: दर्शन कराने के लिए निवेदन किया, लेकिन महिला ने दर्शन करने को मना कर दिया। थानाध्यक्ष ने महिला श्रद्धालु व पूरे परिवार को मौखिक आश्वासन दिया कि इस बात की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। उधर, इस मामले का वीडियो वायरल हो गया। मामले में पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पुलिसकर्मी (सिपाही जितेंद्र पाल) को निलंबित कर दिया। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को मंदिर बंद होने के समय अत्यधिक भीड़ होने पर पुलिस कर्मियों द्वारा दर्शनार्थियों को बाहर निकाला जा रहा था। कुछ दर्शनार्थियों द्वारा एक पुलिसकर्मी के व्यवहार पर आपत्ति जताई गई। इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिसकर्मी को जांच तक निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि अत्यधिक भीड़ पुलिसकर्मी संयम बरतें और दर्शनार्थियों से विनम्र व्यवहार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed