फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Policeman injured in firing by miscreant

Mirzapur News: बदमाश की फायरिंग में पुलिसकर्मी घायल

Tue, 13 May 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Policeman injured in firing by miscreant
मिर्जापुर। चील्ह पुलिस ने सोमवार की सुबह क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गहने लूटने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी लूट के गहने बरामद कराने के बहाने पुलिस को सेमरा ट्यूबवेल खंडहर के पास ले गया। वहां छिपाकर रखे असलहे से पुलिस पर गोली चला दी। इस दौरान हाथ में गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल सिपाही और बदमाश को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर लाया गया।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के टेढ़वा व गोबरहा में बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार महिला से चेन स्नेचिंग की थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। हाईवे और चौराहे पर लगे सीसी कैमरे से छानबीन करने पर पुलिस को बदमाशों के बारे में जानकारी मिली। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रिंस तिवारी, निवासी जगन्नाथपुर, गोपीगंज भदोही और पीयूष पांडेय निवासी भवानीपुर डेढ़वा, गोपीगंज भदोही को गिरफ्तार कर लिया। पीयूष पांडेय के पास से तमंचा, कारतूस और खोखा, घटना में प्रयुक्त बाइक, दो लाॅकेट व एक चेन बरामद हुई। प्रिंस तिवारी ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम को और गहनों को छिपाकर रखने की जानकारी दी। उन गहनों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम उसे लेकर सेमरा ट्यूबवेल के खंडहर पर पहुंची। लेकिन वहां प्रिंस ने गहनों के बजाए असलहा छिपा कर रखा था। उसने उसी असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इस दौरान गोली हाथ में लगने से आरक्षी अजय यादव घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में प्रिंस तिवारी के बाएं पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसे अस्पताल भिजवाया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया गया। मौके पर एएसपी सिटी नितेश सिंह और सीओ सदर अमर बहादुर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

...................................
दोनों बदमाशों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे
मिर्जापुर। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि प्रिंस तिवारी पर भदोही, प्रयागराज, विंंध्याचल और चील्ह में 13 और पीयूष पांडेय पर भदोही और प्रयागराज में पांच मुकदमे दर्ज हैं। सभी मुकदमे 2021 से 2025 के बीच के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन ::::::
चील्ह क्षेत्र में झपट्टा मार कर गहना लूटने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ा गया है। पकड़ा गया एक बदमाश सेमरा गांव में गहने की बरामदगी के लिए पुलिस को ले गया और वहां पुलिस पर फायरिंग की। इसमें गोली लगने से सिपाही घायल हो गया। मुठभेड़ में बदमाश को पकड़ लिया गया। उसके पैर में गोली है। आरोपियों पर गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। - नितेश सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed