फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police were stunned When person with viral photo related to Mirzapur robbery incident reached CO Sadar office

सन्न रह गई पुलिस: जब सीओ सदर के ऑफिस पहुंचा मिर्जापुर लूट वारदात से जुड़ी वायरल फोटो वाला व्यक्ति

Sun, 17 Sep 2023 10:39 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Sep 2023 10:39 AM IST
सार

मिर्जापुर में एक्सिस बैंक के पास गार्ड की हत्या कर कैश लूट मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुक्रवार रात एक और संदिग्ध का फोटो जारी करने का दांव पुलिस को उल्टा पड़ गया। 

विज्ञापन
Police were stunned When person with viral photo related to Mirzapur robbery incident reached CO Sadar office
मिर्जापुर लूटकांड में शामिल बदमाश की तस्वीर को पुलिस ने किया था जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में एक्सिस बैंक के पास गार्ड की हत्या कर कैश लूट मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुक्रवार रात एक और संदिग्ध का फोटो जारी करने का दांव पुलिस को उल्टा पड़ गया। शनिवार को फोटो वाला संदिग्ध युवक अपने पिता के साथ सीओ सदर के कार्यालय पहुंच गया। पुलिस की पूछताछ मेें उसने बताया कि वह घटना के समय बैंक में नया कार्ड बनवाने गया था। इससे पहले भी पुलिस ने बाइक सवार चार लुटेरों में से एक का फोटो वायरल किया, जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


तमाम प्रयासों के बाद भी कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के पास गार्ड की हत्या कर कैश लूट मामले में पुलिस अभी तक किसी बदमाश या उनके मददगार तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पुुलिस को छानबीन में कैश बाक्स लेकर भागने वाले आरोपी का फोटो मिला। उसे वायरल किया गया, पर उसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अपराधियों की जानकारी देने वाले को एडीजी जोन वाराणसी रामकुमार की ओर से एक लाख के इनाम की घोषणा की गई। इस बीच शुक्रवार की रात को एक और फोटो जारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में कार्ड बदलवाने आया था शख्स

फोटो वायरल होने के बाद शनिवार की दोपहर चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी युवक के परिजनों को जब यह जानकारी हुई तो उनके हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में युवक अपने अधिवक्ता पिता के साथ सीओ सदर के पास पहुंचा। फोटो वाले व्यक्ति को देखकर पुलिस वाले भी हतप्रभ रह गए। कार्यालय पहुंच कर बताया कि वह उस समय बैंक में कार्ड बदलवाने के लिए आया था। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फोटो की पहचान हो गई है। किसी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई है। युवक से पूछताछ हुई। बताया कि वह उस से बैंक में कार्ड बदलवाने गया था। उसकी जांच की गई। फोटो में इसकी मूछ सफेद थी। पूछने पर बताया कि मूछ सफेद है। उसे कलर करके आया है। बाकी उसके मोबाइल नंबर आदि की जांच की जाएगी।

बैंक के दूसरे गार्ड के बारे में एसटीएफ ने मांगी जानकारी

एक्सिस बैंक के बाहर कैश वैन से लूट की घटना के साथ एक गार्ड अपनी बंदूक गाड़ी में रखकर कहीं गया था। इस मामले में भी छानबीन की जा रही है। कैश वैन में दो गार्ड थे। एक गार्ड जय सिंह पीछे थे। जिस पर हमला कर बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। दो कैशियर रजनीश और अखिलेश कुमार को भी गोली मारी।

घटना के बाद चालक पिंटू भाग गया था। दूसरे गार्ड का उस समय पता नहीं था। उसकी बंदूक गाड़ी के अंदर ही थी, जिसकी भूमिका को लेकर जांच की जा रही है। शनिवार को एसटीएफ वाराणसी ने भी बैंक के दूसरे गार्ड के बारे में जानकारी मांगी है।

सराफा हत्याकांड आरोपी के साथियों से पूछताछ

10 वर्ष पहले भदोही निवासी अमजद उर्फ पिटू व व वकील पांडेय ने कटरा कोतवाली के गनेशगंज तिराहे पर दिनदहाड़े एक सराफा व्यापारी मुन्ना सोनी की गोली मारकर हत्या करने के बाद करीब 20 लाख रुपये का सोना व चांदी लूट लिया था। पुलिस आरोपी अमजद के साथ जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। उनसे जानकारी ले रही है जिससे कैश वैन लूट मामले के आरोपियों का पता चल सके। पुलिस को शक है कि कैश वैन लूट के बदमाश किसी लोकल अपराधी से सहयोग लिए होंगे। फिलहाल पूछताछ में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

कुशीनगर लूटकांड खुलासे को बेस बनाकर हो रही पड़ताल

कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन लूट कांड में बदमाशों को पकड़ने में अब तक फेल पुलिस कुशीनगर में पांच वर्ष पहले हुए कैश वैन लूट कांड खुलासे को बेस बनाकर पड़ताल कर रही है। उस घटना में शामिल आरोपियों और उनके गैंग की भी तलाश की जा रही है। उसे केस में लगे पुलिस अधिकारियों से भी मदद ली जा रही है। बड़ी बात ये है कि कुशीनगर में जिस कैश वैन से लूट हुई थी। वह भी रेडिएंट कंपनी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed