{"_id":"67c2093998e752406a0c3fce","slug":"police-station-officer-accused-of-taking-bribe-sent-to-jail-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-130349-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: रिश्वत लेने का आरोपी थानेदार भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: रिश्वत लेने का आरोपी थानेदार भेजा गया जेल
विज्ञापन
दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार चील्ह थानाध्यक्ष शिवशंकर को शुक्रवार को मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया।
अभी इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। न ही चील्ह थाने पर किसी की तैनाती हुई है।
चील्ह थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने भांजी से शारीरिक शोषण करने के आरोपी युुवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के लिए 10 दिन से थाने का चक्कर लगा रहा था।
मामले में आरोप है कि थानाध्यक्ष चील्ह शिवशंकर ने मुकदमा दर्ज करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद पीड़ित ने 25 फरवरी को मामले की शिकायत एंटी करप्शन थाने में की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को चील्ह थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 30 हजार रुपये के साथ थाने के कार्यालय से रंगेहाथ पकड़ कर ले गई।
थानाध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एंटी करप्शन प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मेडिकल कराने के बाद पकड़े गए थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह को जेल भेज दिया गया।चील्ह के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि दुष्कर्म मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद