फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police station officer accused of beating farmer and his son

थानाध्यक्ष पर किसान और उसके पुत्र की पिटाई का आरोप

Thu, 03 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police station officer accused of beating farmer and his son
नरायनपुर। थाना क्षेत्र के कौवासात गांव निवासी एक किसान ने थानाध्यक्ष पर बेल्ट व डंडे से पिटाई करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार केे पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। वहीं थानाध्यक्ष आरोप को झूठा बताया है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र शिवपूजन सिंह ने बताया कि करहट गाव का राकेश पुत्र लालचन्द्र जून माह में उसके पास आया और कहा कि लाकडाउन के चलते मेरा धन्धा नहीं चल रहा है, इसलिए मैं अपना टेन्ट का सामान बेचना चाहता हूं। इसके बाद एक जुलाई को 28 हजार रुपए में उसका सामान बिकवा दिया। एक सप्ताह पहले वह अपना सामान मांगने लगा। जब मैंने कहा कि जो सामान खरीदा है, वह नहीं दे रहा है। इसके बाद विपक्षी थाने चला गया। 30 अगस्त को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया। बातचीत के दौरान उसे और उसके पिता को थानाध्यक्ष द्वारा जेल भेजने की बात कहा गया। तो पिता ने भी जेल भेज देने की बात कही। इस पर थानाध्यक्ष भड़क गए और गाली देते हुए पिता और उसकी बेल्ट व डंडे से पिटाई किया। एसपी पिटाई के मामले में कार्रवाई के लिए स्पीड पोस्ट किया गया है। थानाध्यक्ष अदलहाट प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पिटाई का आरोप झूठा है। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर मामले को हल कराने का प्रयास किया गया, लेकिन मामला हल नहीं हो पाया। डेढ़ से दो लाख रुपए का सामान 28 हजार रुपए में खरीद गया है। पैसा न देना पड़े इसलिए झूठा आरोप लगाया जा रहा है। एसपी अजय कुमार सिंह ने कहाकि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed