फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police is busy in making compromise in kidnapping and gang rape case

Mirzapur News: अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म में समझौता कराने में जुटी पुलिस

Fri, 13 Dec 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Police is busy in making compromise in kidnapping and gang rape case
मिर्जापुर/जिगना। थाना क्षेत्र के एक गांव में रात में शौच के लिए निकली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया। युवती के पिता ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को दो युवक उठाकर ले गए और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

उसे बेहोश कर बाइक से लेकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में होश में आने पर उसने शोर मचाया तो उसे छोड़कर भाग गए। परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जानकारी होने के बाद भी दो दिन से समझौता कराने में जुटी हुई है। गांव निवासी युवती के पिता ने बताया है कि आठ दिसंबर की रात 11 से 12 बजे के बीच पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गई थी। दो युवक उसका मुंह दबाकर उठा ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। नशीला पाउडर सुंघाकर बेहोश कर बाइक से उसे लेकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में होश आने पर उसने शोर मचाया तो प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र में छोड़कर भाग गए। साथ ही धमकी दी कि कहीं बताने पर जान से मार देंगे। पुत्री किसी तरह अपने मामा के घर पहुंची। ननिहाल से पुत्री के बारे में जानकारी हुई। उसे लेकर घर आए तो उसने पूरी बात बताई। पुत्री की तबीयत खराब हो गई। 10 दिसंबर को जिगना थाने में तहरीर देकर जानकारी दी। जिगना पुलिस ने बयान लिया परंतु कार्रवाई नहीं की। पुलिस का कहना था कि आरोपियों को पकड़कर समझौता करा देंगे। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित को मुकदमा दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed