{"_id":"65b5043e7e099cbb9202d3b5","slug":"police-constable-beats-shopkeeper-sp-suspended-after-video-viral-in-mirzapur-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तुम सपने में आकर परेशान कर रहे... बोलकर सिपाही ने दुकानदार पर की थप्पड़ों की बारिश, SP ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तुम सपने में आकर परेशान कर रहे... बोलकर सिपाही ने दुकानदार पर की थप्पड़ों की बारिश, SP ने किया सस्पेंड
Sat, 27 Jan 2024 07:16 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 27 Jan 2024 07:16 PM IST
सार
घटना विंध्याचल थाना क्षेत्र का है। सिपाही द्वारा दुकानदार की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने उसे निलंबित कर दिया है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि सिपाही अचानक दुकान पर आकर पीटने लगे, वजह पूछने पर कहा तुम सपने में आकर परेशान कर रहे।
विज्ञापन
mirzapur news
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र में एक सिपाही द्वारा दुकानदार को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने वीडियो वायरल होने पर सिपाही को निलंबित कर दिया। हैरान करने वाली बात तो ये है कि पिटाई का यह मामला अजीबोगरीब है। दुकानदार के मुताबिक सिपाही का कहना था कि दुकानदार उसे सपने में आकर परेशान कर रहा था, इसलिए उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अमरावती चौराहा निवासी दुकानदार आयुष मोदनवाल की एक सिपाही ने पिटाई कर दी। दुकानदार को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने लगा। मामले में दुकानदार आयुष ने बताया कि वह अपने दुकान पर बैठा था, तभी सिपाही पासवान आकर उसकी पिटाई करने लगा। उसे कई थप्पड़ मारे।
विज्ञापन
जब दुकानदार ने सिपाही से पिटाई करने का कारण पूछा तो सिपाही ने बताया कि वह उसे सपने में आकर परेशान कर रहा है। वह खाना नहीं बना पाए रहे हैं, इसलिए उसे थप्पड़ मारा है।
विज्ञापन
घटना की वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने विंध्याचल थाने पर नियुक्त आरक्षी रामविलास पासवान द्वारा विंध्याचल क्षेत्र अन्तर्गत दुकानदार के साथ दुर्व्यवहार करने पर निलंबित कर दिया। साथ ही जांच का आदेश दिया।