फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police comes closer to Bihar gang in cash van robbery case

Mirzapur News: कैश वैन लूट मामले में बिहार के गैंग के करीब पहुंची पुलिस

Tue, 28 Nov 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police comes closer to Bihar gang in cash van robbery case
मिर्जापुर। करीब ढाई माह पहले कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी है। इस बीच पुलिस ने बिहार के एक गैंग के बारे में छानबीन की है। इस मामले में एसटीएफ कुछ लोगों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। पुलिस को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी की तलाश है। उसे पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं। उसके पकड़े जाने के बाद कैश वैन लूट कांड का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

बीते 12 सितंबर को नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र बदली कटरा स्थित एक्सिस बैंक के सामने दो बाइक सवार चार बदमाश दिन दहाड़े कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या करने के बाद 35 लाख रुपये से भरा बक्सा लेकर फरार हो गए थे। इसके बाद दो बाइक से नगर के भीड़-भाड़ वाले इलाके से फरार होकर पुलिस को बड़ी चुनौती पेश की। इस मामले में एडीजी से लेकर एसटीएफ तक ने जिले में डेरा डालकर छानबीन की। पुलिस टीम ने बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, मुंबई, कश्मीर, नेपाल आदि स्थानों पर छानबीन की। एक माह से अधिक समय तक छानबीन में कुछ नहीं मिलने पर जांच टीमों की संख्या कम कर दी गई, परंतु एसटीएफ और जिले के क्राइम ब्रांच की टीम पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में अभी मामले की छानबीन में जुटी है। छानबीन के दौरान पुलिस को बिहार के एक गैंग पता चला है। एसटीएफ गैंग के कुछ गुर्गों को उठाकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि लूट की घटना में शामिल चार बदमाशों में से तीन आरोपियों को एसटीएफ ने दबोच लिया है। मुख्य आरोपी जिसने गोली मारी, उसी की तलाश में टीमें लगी हैं। अगर वह पकड़ा गया तो पुलिस घटना का खुलासा करेगी। लूट की घटना को चार लोगों ने अंजाम दिया था, परंतु छानबीन में पता चला है कि दो अन्य लोग भी शामिल थे। जो लुटेरों को भागते समय पुलिस का लोकेशन बता रहे थे। उनकी भी तलाश की जा रही है। एएसपी सिटी नितेश सिंह का कहना है कि कैश वैन लूट के मामले में टीमें छानबीन कर रही हैं। जल्द खुलासे के लिए टीमें प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed