फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two animal smugglers arrested in an encounter with police both shot in the leg

Mirzapur News: पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; हथियार के साथ 12 मवेशी बरामद

Wed, 05 Mar 2025 04:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 05 Mar 2025 04:30 PM IST
सार

पुलिस से मुठभेड में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के पैरों में गोली लगी है और अस्पताल ले जाया गया है। राजगढ़ क्षेत्र के सेमरी जंगल में मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार आरोपी बिहार के निवासी हैं। इनके पास से 12 मवेशी और दो तमंचे के साथ कारतूस बरामद किए गए।

विज्ञापन
Two animal smugglers arrested in an encounter with police both shot in the leg
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार को सेमरी जंगल में मुठभेड़ के दौरान दो अंतरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैरों में गोली लगी है। घायल तस्करों को राजगढ़ सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस के साथ 12 मवेशी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


राजगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेमरी जंगल से तस्कर मवेशियों को लेकर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस और एसओजी की टीम ने सेमरी जंगल में घेरेबंदी की। कुछ देर बाद जंगल में पहुंचे तस्करों काे पुलिस ने रुकने के लिए कहा कि वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो तस्कर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन


जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे दोनों तस्कर घायल हो गए। आरोपी राकेश चौहान के दाएं और महेंद्र चौहान के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों तस्कर हमीरपुर, थाना चांद, जनपद भभुआ बिहार, निवासी हैं। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस टीम से मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल तस्करों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस और 12 मवेशी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महेंद्र पर चार और राजेश चौहान पर दो मुकदमें दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed